Price: ₹ 51.45
(as of Apr 04,2021 10:20:51 UTC – Details)
अगस्त 2018 से जुलाई 2019 तक का संकलन
UPSC/UPPSC एवं अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी
From the Publisher
Yojana avam Kurukshetra Ka GIST Sarkari Yojnaye, Neetiyan avam Karyakram
प्रभात प्रकाशन की प्रस्तुति “योजना एवं कुरुक्षेत्र का GIST सरकारी योजनाएँ, नीतियाँ एवं कार्यक्रम (विगत 5 वर्षों के)” पुस्तक में सरकारी योजनाएँ, नीतियाँ एवं कार्यक्रमों से संबद्ध महत्वपूर्ण तथ्यों का संकलन संगृहीत किया गया है| इस पुस्तक में विषय सूची को दो भागों में बांटकर 29 अध्यायों में विभक्त किया गया है|
पुस्तक के प्रथम भाग “योजना एवं कुरुक्षेत्र का GIST” में सामाजिक सशक्तीकरण तथा ग्रामीण बुनियादी ढांचा (अगस्त-2018), रोजगार एवं स्वरोजगार तथा सतत ग्रामीण विकास (सितम्बर-2018), महिला सशक्तीकरण तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (अक्टूबर-2018), स्वच्छता : विचार से वास्तविकता तक तथा ग्रामीण स्वास्थ्य (नवम्बर-2018), डिजिटल इंडिया तथा ग्रामीण भारत के लिए विज्ञान और टेक्नोलॉजी (दिसम्बर-2018), नवाचार तथा ग्रामीण युवा सशक्तिकरण (जनवरी-2019), बुनियादी ढांचा तथा कृषि विकास को बढ़ावा (फरवरी-2019), विकास तथा ग्रामीण विकास की संभावनाएं (मार्च-2019), भारत में हस्तशिल्प और वस्त्र उद्योग एवं ग्रामीण पर्यटन (अप्रैल-2019), सतत ऊर्जा को बढ़ावा एवं जैविक खेती (मई-2019), चिकित्सा की वैकल्पिक प्रणालियाँ एवं ग्रामीण भारत के लिए पेयजल (जून-2019), तथा ई-सेवा एवं ग्रामीण गैर-कृषि क्षेत्र (जुलाई-2019) विषयों को शामिल किया गया है और द्वितीय भाग “सरकारी योजनाएं, नीतियाँ एवं कार्यक्रम” में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण, उद्योग निवेश एवं व्यापार, ग्रामीण एवं शहरी विकास, ऊर्जा, पर्यावरण, युवा मामले एवं खेल, शिक्षा, वित्त बिमा एवं पेंशन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, महिला एवं बाल-विकास सम्बंधित योजनाएं, परिवहन, रक्षा, श्रम कौशल विकास और रोजगार, कला एवं संस्कृति, आयोजना तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विषयों को सम्मिलित किया गया है|
प्रत्येक विषय के प्रत्येक अध्यायों की विवेचना बहुत ही गहराईपूर्वक विस्तृत तरीके से प्रामाणिकता पूर्ण ढ़ंग से की गयी है| प्रत्येक अध्याय के अंत में सिविल सेवा तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षाओं के लिए संभावित मुख्य प्रश्न दिए गए हैं|
इन प्रश्नों का अभ्यास करके अभ्यर्थी अपना स्व-मूल्यांकन कर सकते हैं| यह पुस्तक UPSC एवं अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं संग्रहणीय है|
पुस्तक की मुख्य विशेषताएं—
योजना एवं कुरुक्षेत्र का GIST तथा सरकारी योजनाएँ, नीतियाँ एवं कार्यक्रम का विगत 5 वर्षों का महत्वपूर्ण संकलन
सत्यापित नवीनतम आंकड़ों तथा सरल स्पष्ट भाषा का प्रयोग
प्रत्येक विषय से सम्बंधित सभी अध्यायों से सम्बंधित तथ्यों की बिन्दुवार एवं विस्तारपूर्वक प्रस्तुति
प्रत्येक अध्याय के अंत में संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षाओं के लिए संभावित मुख्य प्रश्न
आसानी से कम समय में पढ़ी जानेवाली सभी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी से परिपूर्ण तथ्यपरक और ज्ञानवर्धक पुस्तक
संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं संग्रहणीय पुस्तक
लेखक के बारे में—
अध्यापन एवं लेखन से कई वर्षों से संबद्ध लेखक मानव श्रीवास्तव ने विगत 5 वर्षों के योजना एवं कुरुक्षेत्र का GIST तथा सरकारी योजनाएँ, नीतियाँ एवं कार्यक्रम सम्बंधित विषयों पर एक महत्वपूर्ण संकलन करके पुस्तक लिखी है| सभी तथ्यों को सिलसिलेवार तरीके से बिन्दुवार लिखकर उन्होंने सरल सहज और आसानी से समझने योग्य भाषा में एक गुणवत्तापूर्ण पुस्तक लिखने का सराहनीय प्रयास किया है|